Khabarwala24 News
banner
khabarwala24.bsky.social
Khabarwala24 News
@khabarwala24.bsky.social
7 followers 4 following 9.7K posts
Khabarwala24 is a digital news channel which covers all the news stories and videos on all Latest and Breaking news in Hindi on National, World, Politics, Business, Bollywood, Technology, Automobile, Astrology, Cricket, sports.
Posts Media Videos Starter Packs
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने दीपावली पर शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। दीपावली का खास त्योहार भारत समेत विश्वभर में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने लोगों को…
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने दीपावली पर शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। दीपावली का खास त्योहार भारत समेत विश्वभर में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विदेश मंत्री अनीता आनंद ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज रात, कनाडा भर के परिवार और समुदाय दीए जलाकर अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाएंगे। दीपावली मनाने वाले सभी लोगों को प्रकाश के आनंदमय उत्सव की शुभकामनाएं।” विदेश मंत्री अनीता आनंद ने लिखा, “मेरे जीवन में, साल के सबसे खास पलों में से एक दिवाली मेरे परिवार के साथ मनाई गई है, और यह अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई का उत्सव है। मेरे परिवार की ओर से आपके परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
www.khabarwala24.com
दिग्गज अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन

मुंबई, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार भी शाम को सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया गया। इस मौके पर परिजन और करीबी लोग ही मौजूद…
दिग्गज अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन
मुंबई, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार भी शाम को सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया गया। इस मौके पर परिजन और करीबी लोग ही मौजूद थे। जानकारी सामने आई कि गोवर्धन असरानी की सेहत ठीक नहीं थी। वे पिछले करीब पांच दिन से अस्पताल में थे और सोमवार शाम को जुहू के आरोग्य निधि अस्पताल में उनका निधन हो गया। असरानी भारतीय सिनेमा के सबसे लंबे समय तक सक्रिय हास्य कलाकारों में से एक थे। पांच दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे से एक्टिंग सीखी और अपने हुनर ​​को निखारा। इसके बाद उन्होंने 1960 के दशक के मध्य में हिंदी फिल्म जगत में प्रवेश किया।
www.khabarwala24.com
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मैदान में उतरे 1,314 उम्मीदवार, 61 ने वापस लिया नामांकन

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की वापसी की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। इस चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 17 अक्टूबर…
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मैदान में उतरे 1,314 उम्मीदवार, 61 ने वापस लिया नामांकन
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की वापसी की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। इस चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 17 अक्टूबर को पूरी हुई थी। 18 अक्टूबर को प्राप्त नामांकन की संवीक्षा निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 20 अक्टूबर तक अपना नाम वापस लेने का अवसर मिला। प्रथम चरण में कुल 18 जिलों के अंतर्गत 121 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 1,375 नामांकन वैध पाए गए। 61 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए, जिसके बाद कुल उम्मीदवारों की संख्या 1,314 रह गई।
www.khabarwala24.com
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाई दीपावली

उज्जैन, 20 अक्टूबर (khabarwala24) दीपावली पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार्मिक नगरी उज्जैन के कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। दीपावली के मौके पर…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाई दीपावली
उज्जैन, 20 अक्टूबर (khabarwala24) दीपावली पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार्मिक नगरी उज्जैन के कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के हामूखेड़ी कुष्ठधाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कुष्ठ रोगियों को पटाखे, मिठाई तथा उपहार भी वितरित किए। दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कुष्ठ रोगियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने भी दीपावली का पर्व उत्साह उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक गण उपस्थित थे।
www.khabarwala24.com
स्वास्थ्य योजनाओं के एकीकरण हेतु वॉर रूम: महाराष्ट्र सरकार की नई पहल

मुंबई, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को एकीकृत करने के लिए एक ‘वॉर रूम’ स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर शुरू की गई है,…
स्वास्थ्य योजनाओं के एकीकरण हेतु वॉर रूम: महाराष्ट्र सरकार की नई पहल
मुंबई, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को एकीकृत करने के लिए एक ‘वॉर रूम’ स्थापित करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर शुरू की गई है, जो जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त या रियायती उपचार सुनिश्चित करेगी। वॉर रूम मुख्यमंत्री राहत कोष और चैरिटेबल हॉस्पिटल हेल्प डेस्क के अधीन कार्य करेगा। महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (मित्रा) के सीईओ और पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी को इसकी स्थापना और संचालन का जिम्मा सौंपा गया है। यह कदम राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
www.khabarwala24.com
जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेताओं ने खास तौर से मनाई दीपावली, पार्टी मुख्यालय में रखा गया समारोह

जम्मू, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में दीपावली समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर लक्ष्मी पूजा और आरती की गई। इसके अलावा,…
जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेताओं ने खास तौर से मनाई दीपावली, पार्टी मुख्यालय में रखा गया समारोह
जम्मू, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में दीपावली समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर लक्ष्मी पूजा और आरती की गई। इसके अलावा, मिठाइयां बांटी गईं और पटाखों के साथ जश्न मनाया गया। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा सीए ने इस शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने का प्रतीक है, जो अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र दिन माता लक्ष्मी के दिव्य अवतार की याद भी दिलाता है।
www.khabarwala24.com
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की, दीपावली की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की है। इस…
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की, दीपावली की शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की है। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रधानमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम को राष्ट्रपति भवन पहुंचे और द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।” इसके बाद, वे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिलने पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना भी की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “उपराष्ट्रपति आवास पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने और उनसे मिलकर व दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करके मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई।”
www.khabarwala24.com
बांग्लादेश: डेंगू से चार और मौत दर्ज, मृतकों की संख्या 249 हुई

ढाका, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह तक 24 घंटों में डेंगू से चार और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 249 हो गई। यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश की…
बांग्लादेश: डेंगू से चार और मौत दर्ज, मृतकों की संख्या 249 हुई
ढाका, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह तक 24 घंटों में डेंगू से चार और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 249 हो गई। यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने बताया कि इसी अवधि के दौरान वायरल बुखार के कारण 942 और मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 60,791 हो गई। पिछले साल बांग्लादेश में कुल 575 लोगों की जान चली गई। इसी अवधि के दौरान, 101,214 डेंगू के मामले सामने आए, जबकि 100,040 लोग डेंगू से ठीक हुए।
www.khabarwala24.com
दीपावली पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें : मोहन यादव

भोपाल, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्वदेशी को अपनाने का आह्वान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारी वर्ग का जमावड़ा रहा और…
दीपावली पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें : मोहन यादव
भोपाल, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्वदेशी को अपनाने का आह्वान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारी वर्ग का जमावड़ा रहा और सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख, वैभव और आनंद की वर्षा हो, यह कामना की। साथ ही, उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री यादव ने दीपावली पर मंत्री, विधायक, जन-प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और जन-सामान्य से भेंट कर मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
www.khabarwala24.com
नोएडा : मोबाइल चोरी और छिनैती करने वाला गिरोह दबोचा, 5 गिरफ्तार

नोएडा, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और छिनैती करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी और छिनैती किए गए कुल 11…
नोएडा : मोबाइल चोरी और छिनैती करने वाला गिरोह दबोचा, 5 गिरफ्तार
नोएडा, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और छिनैती करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी और छिनैती किए गए कुल 11 मोबाइल फोन, एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी व गोपनीय सूचना के आधार पर की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान दीपांशु उर्फ दीपू पुत्र महिपाल (18 वर्ष), चाँद मोहम्मद पुत्र रफीक (21 वर्ष), कुनाल कुमार पुत्र चन्दन प्रसाद (20 वर्ष), कुनाल यादव पुत्र पप्पे यादव (21 वर्ष) और ललित कुमार पुत्र बब्बू कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
www.khabarwala24.com
भोपाल में प्रेमिका से नाराज युवक ने खुदकुशी की

भोपाल, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली के दिन एक युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह कथित तौर पर प्रेमिका से नाराजगी बताई जा रही थी। आत्महत्या करने वाला युवक नगर निगम कर्मचारी था। पुलिस…
भोपाल में प्रेमिका से नाराज युवक ने खुदकुशी की
भोपाल, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली के दिन एक युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह कथित तौर पर प्रेमिका से नाराजगी बताई जा रही थी। आत्महत्या करने वाला युवक नगर निगम कर्मचारी था। पुलिस से मेरी जानकारी के अनुसार टी टी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 20 वर्षीय गोकुल पवार ने सोमवार की दोपहर को अपने घर पर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली, वह नगर निगम के सीवर क्षेत्र में आउटसोर्स कर्मचारी था।
www.khabarwala24.com
इजरायल में मारे गए नेपाली छात्र बिपिन जोशी का पार्थिव शरीर काठमांडू लाया गया, सुशीला कार्की ने दी श्रद्धांजलि

काठमांडू, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। इजरायल में हमास हमले के दौरान मारे गए नेपाली छात्र बिपिन जोशी का पार्थिव शरीर सोमवार को काठमांडू लाया गया। जोशी के एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक रहने और…
इजरायल में मारे गए नेपाली छात्र बिपिन जोशी का पार्थिव शरीर काठमांडू लाया गया, सुशीला कार्की ने दी श्रद्धांजलि
काठमांडू, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। इजरायल में हमास हमले के दौरान मारे गए नेपाली छात्र बिपिन जोशी का पार्थिव शरीर सोमवार को काठमांडू लाया गया। जोशी के एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक रहने और बाद में मारे जाने की पुष्टि हुई थी। बिपिन जोशी कंचनपुर जिले की भीमदत्त नगरपालिका के निवासी थे। वे ‘लर्न एंड अर्न’ कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा और कृषि प्रशिक्षण के लिए इजरायल गए थे। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकियों ने गाजा के पास स्थित एक कीबुत्ज क्षेत्र पर हमला किया था, जहां नेपाली छात्रों समेत कई विदेशी नागरिक काम कर रहे थे। उसी दौरान बिपिन जोशी को आतंकियों ने अगवा कर लिया था।
www.khabarwala24.com
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दीपावली पर भारतवासियों को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। रोशनी के त्योहार दीवाली के मौके पर विश्वभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर लोगों को…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दीपावली पर भारतवासियों को शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। रोशनी के त्योहार दीवाली के मौके पर विश्वभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। अपनी हालिया भारत यात्रा को याद करते हुए स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने मुंबई में एक दीया जलाया, जो भक्ति, आनंद और नए रिश्तों का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ब्रिटेन भर में हिंदुओं, जैनियों और सिखों को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस महीने की शुरुआत में मैंने मुंबई में एक दीया जलाया, जो भक्ति, आनंद और नए रिश्तों का प्रतीक है। इस दीपोत्सव पर, आइए हम एक ऐसे ब्रिटेन का निर्माण करें, जहां हर कोई आशा के साथ भविष्य की ओर देख सके।”
www.khabarwala24.com
अमेरिका के इन शहरों में होती है दीपावली की छुट्टी, धूमधाम से मनाया जाता है रोशनी का त्योहार

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। भारतीय संस्कृति और प्रकाश के पर्व दीपावली की दुनियाभर में लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खास तौर से अमेरिका में दिवाली की अलग ही धूम मची होती है। अमेरिका के कई शहरों और…
अमेरिका के इन शहरों में होती है दीपावली की छुट्टी, धूमधाम से मनाया जाता है रोशनी का त्योहार
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। भारतीय संस्कृति और प्रकाश के पर्व दीपावली की दुनियाभर में लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खास तौर से अमेरिका में दिवाली की अलग ही धूम मची होती है। अमेरिका के कई शहरों और राज्यों में इसे आधिकारिक मान्यता मिल चुकी है। अमेरिका के मशहूर शहर न्यूयॉर्क सिटी में दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। यहां 2023 से दिवाली को आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया, जिससे पहली बार किसी अमेरिकी शहर में दिवाली को सरकारी छुट्टी के रूप में मान्यता मिली।
www.khabarwala24.com
त्योहारी सीजन में विशेष इंतजाम, रेलवे ने चलाईं 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। त्योहारों के इस खास मौसम में भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए खास तैयारी की है। रेलवे ने 1 से 19 अक्टूबर के बीच 3,960 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर 1…
त्योहारी सीजन में विशेष इंतजाम, रेलवे ने चलाईं 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। त्योहारों के इस खास मौसम में भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए खास तैयारी की है। रेलवे ने 1 से 19 अक्टूबर के बीच 3,960 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया है। रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का दौरा किया और त्योहारों के दौरान यात्री यातायात की समीक्षा की। उन्होंने 24×7 काम कर रहे रेलवे स्टाफ की सराहना की और उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं।
www.khabarwala24.com
ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, यूरोपीय संघ और ब्राजील के राजनयिक मिशनों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। फिनलैंड, इजरायल, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, यूरोपीय संघ और स्विट्जरलैंड सहित अलग-अलग राजनयिक मिशनों ने सोमवार को दीपावली के अवसर पर भारत को शुभकामनाएं दीं। भारत स्थित…
ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, यूरोपीय संघ और ब्राजील के राजनयिक मिशनों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। फिनलैंड, इजरायल, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, यूरोपीय संघ और स्विट्जरलैंड सहित अलग-अलग राजनयिक मिशनों ने सोमवार को दीपावली के अवसर पर भारत को शुभकामनाएं दीं। भारत स्थित फिनलैंड दूतावास ने क्विज, लंच और नृत्य के साथ दिवाली मनाई। इसके साथ ही लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए, दूतावास ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें मिशन के अधिकारी मजेदार गीतों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारत स्थित दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत में फिनलैंड की टीम की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं!
www.khabarwala24.com
ईयू ने भारत के साथ ‘नए रणनीतिक एजेंडा’ को दी मंजूरी, कई क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। यूरोपीय संघ और भारत के बीच संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए ईयू काउंसिल ने सोमवार को ‘नए रणनीतिक ईयू-भारत एजेंडा’ को मंजूरी दी है। इस एजेंडे में दोनों पक्षों के बीच व्यापार,…
ईयू ने भारत के साथ ‘नए रणनीतिक एजेंडा’ को दी मंजूरी, कई क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। यूरोपीय संघ और भारत के बीच संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए ईयू काउंसिल ने सोमवार को ‘नए रणनीतिक ईयू-भारत एजेंडा’ को मंजूरी दी है। इस एजेंडे में दोनों पक्षों के बीच व्यापार, विकास, तकनीक, सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग करने की योजना बनाई गई है। यह मंजूरी यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि और यूरोपीय आयोग द्वारा साझा बातचीत के आधार पर दी गई है। इसका उद्देश्य भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों को एक नए रणनीतिक आयाम तक ले जाना है। परिषद ने खासतौर पर भारत और यूरोपीय आयोग के बीच चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) की वार्ताओं का स्वागत किया। इस समझौते को 2025 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। परिषद ने इसे संतुलित, महत्वाकांक्षी और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद बताया।
www.khabarwala24.com
पवन सिंह के सहयोग के नाम पर कैमरे के सामने फफक पड़ीं ज्योति सिंह, काराकाट से किया निर्दलीय नामांकन

रोहतास, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोमवार को काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन…
पवन सिंह के सहयोग के नाम पर कैमरे के सामने फफक पड़ीं ज्योति सिंह, काराकाट से किया निर्दलीय नामांकन
रोहतास, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोमवार को काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी। नामांकन के बाद ज्योति सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक भावुक क्षण में अपने पति पवन सिंह के सहयोग न मिलने पर फफक कर रो पड़ीं। कैमरे के सामने उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा, “मैं जनता की सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में उतरी हूं। मैं चाहती थी कि पवन जी मेरे साथ खड़े रहें, लेकिन शायद भगवान की यही मर्जी थी। जनता मुझे आशीर्वाद देगी, मैं सेवा करती रहूंगी।”
www.khabarwala24.com
सिद्धारमैया सरकार वामपंथी और तुगलकी शासन है : विपक्ष के नेता आर. अशोक

हासन, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर विपक्ष के नेता आर. अशोक ने सोमवार को जोरदार हमला बोला। उन्होंने राज्यव्यापी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक जनगणना (जाति गणना) को लेकर कांग्रेस सरकार की कड़ी निंदा की,…
सिद्धारमैया सरकार वामपंथी और तुगलकी शासन है : विपक्ष के नेता आर. अशोक
हासन, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर विपक्ष के नेता आर. अशोक ने सोमवार को जोरदार हमला बोला। उन्होंने राज्यव्यापी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक जनगणना (जाति गणना) को लेकर कांग्रेस सरकार की कड़ी निंदा की, इसे वामपंथी और तुगलकी शासन का प्रतीक बताते हुए कहा कि जनता इसका कड़ा विरोध कर रही है। अशोक ने कहा कि यह सर्वेक्षण राजनीतिक रूप से प्रेरित है और समाज में विभाजन पैदा करने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा, “सिद्धारमैया सरकार वामपंथी सरकार है, तुगलकी शासन है। सरकार को सर्वेक्षण कराने का कोई अधिकार नहीं है, यह केंद्र सरकार का विशेषाधिकार है। दशहरा बीत गया, त्योहार आ गए, लेकिन स्कूल अभी तक शुरू नहीं हुए। तीन महीने बाद भी सर्वेक्षण पूरा नहीं हुआ। सिद्धारमैया बच्चों की तरह जिद्दी हैं और कहते हैं कि 15 दिनों में इसे पूरा कर देंगे। यह प्रशासन नहीं, बल्कि तुगलकी शासन है।”
www.khabarwala24.com
स्टारलिंक लिंक ने 10,000 उपग्रहों को किया लॉन्च, एलन मस्क ने की सराहना

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने सोमवार को 10,000 उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक की सराहना की। दरअसल, कंपनी ने कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से…
स्टारलिंक लिंक ने 10,000 उपग्रहों को किया लॉन्च, एलन मस्क ने की सराहना
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने सोमवार को 10,000 उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक की सराहना की। दरअसल, कंपनी ने कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से 28 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों को ले जाने वाले फॉल्कन 9 रॉकेट को प्रक्षेपित किया। इस दौरान स्टारलिंक ने 19 अक्टूबर को 10,000 का आंकड़ा पार किया। इस प्रक्षेपण के साथ ही स्पेसएक्स की 2025 की 132वीं फाल्कन 9 उड़ान भी हुई, जिसने पिछले साल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हालांकि, इस रिकॉर्ड को तोड़ने में अभी भी साल में दो महीने से ज्यादा का समय बचा है।
www.khabarwala24.com
दीपावली पर राहुल गांधी पहुंचे पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक ‘घंटेवाला’ दुकान, खुद बनाई इमरती और लड्डू

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस बार दीपावली को अनोखे और पारंपरिक अंदाज में मनाया। उन्होंने पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित…
दीपावली पर राहुल गांधी पहुंचे पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक ‘घंटेवाला’ दुकान, खुद बनाई इमरती और लड्डू
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस बार दीपावली को अनोखे और पारंपरिक अंदाज में मनाया। उन्होंने पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान ‘घंटेवाला’ का दौरा किया, जो 1790 में स्थापित हुई थी। इस दौरान, राहुल गांधी ने अलग-अलग मिठाइयां बनाने की कोशिश की। इस दुकान का भारत के राजनीतिक इतिहास से गहरा नाता रहा है और माना जाता है कि इसने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं को अपनी मिठाइयों का स्वाद चखाया है।
www.khabarwala24.com
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शफीक-मसूद के अर्धशतक, पहले दिन पाकिस्तान ने गंवाए 5 विकेट

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में जारी दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन 5 विकेट खोकर 259 रन बनाए। पहले दिन के खेल तक सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और कप्तान शान मसूद ने…
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शफीक-मसूद के अर्धशतक, पहले दिन पाकिस्तान ने गंवाए 5 विकेट
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में जारी दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन 5 विकेट खोकर 259 रन बनाए। पहले दिन के खेल तक सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और कप्तान शान मसूद ने अर्धशतकीय पारी खेली है। सोमवार को मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तानी कप्तान ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। सलामी जोड़ी के रूप में अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक ने पहले विकेट के लिए 35 रन जुटाए। इमाम 35 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से शफीक ने कप्तान मसूद के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तानी पारी को संभाला।
www.khabarwala24.com
शिवकाशी में दीपावली पर पटाखों की बिक्री पहुंची 7,000 करोड़ रुपए के पार

चेन्नई, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। देश भर में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच बल्कि पटाखों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री भी हुई है। पटाखा व्यापारी महासंघ के अनुसार, त्योहारी सीजन में लगभग 7,000 करोड़ रुपए…
शिवकाशी में दीपावली पर पटाखों की बिक्री पहुंची 7,000 करोड़ रुपए के पार
चेन्नई, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। देश भर में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच बल्कि पटाखों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री भी हुई है। पटाखा व्यापारी महासंघ के अनुसार, त्योहारी सीजन में लगभग 7,000 करोड़ रुपए के पटाखे बिके, जो पिछले साल के 6,000 करोड़ रुपए के कारोबार की तुलना में 1,000 करोड़ रुपए की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। हर साल, भारत भर में लाखों लोग नए कपड़े पहनकर, अपने घरों को सजाकर और रंग-बिरंगे पटाखे फोड़कर, रोशनी के त्योहार दीपावली का जश्न मनाते हैं। देश के प्रमुख आतिशबाजी निर्माण केंद्रों (तमिलनाडु के शिवकाशी, विरुधुनगर और सत्तूर) में भारी भीड़ उमड़ी। व्यापारियों ने बताया कि त्योहार से पहले देश भर से खरीदार इन शहरों में उमड़ पड़े।
www.khabarwala24.com
बच्चन परिवार की दीपावली पार्टी में जब शाहरुख खान ने बचाई थी एक शख्स की जान

मुंबई, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। बॉलीवुड की दीपावली पार्टियां सिर्फ ग्लैमर, महंगी सजावट और ‘तीन पत्ती’ के खेल तक सीमित नहीं होतीं। ये बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों के रिश्तों, प्रतिद्वंद्विता और कभी-कभी, उनकी सच्ची इंसानियत…
बच्चन परिवार की दीपावली पार्टी में जब शाहरुख खान ने बचाई थी एक शख्स की जान
मुंबई, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। बॉलीवुड की दीपावली पार्टियां सिर्फ ग्लैमर, महंगी सजावट और ‘तीन पत्ती’ के खेल तक सीमित नहीं होतीं। ये बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों के रिश्तों, प्रतिद्वंद्विता और कभी-कभी, उनकी सच्ची इंसानियत का भी मंच बन जाती हैं। हर साल की तरह 2019 में भी अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ पर इंडस्ट्री का सबसे भव्य दीवाली मिलन समारोह आयोजित हुआ था। इस रात जहां पूरा बॉलीवुड रोशनी की चकाचौंध में डूबा था, वहीं एक भयानक हादसा होते-होते बचा। यह किस्सा है उस रात का जब शाहरुख खान ने एक सच्चा हीरो बनकर एक भयानक आग दुर्घटना में एक जान बचाई।
www.khabarwala24.com
भारत के खिलाफ वनडे में निकाले विकेट, पूरी एशेज सीरीज खेलना चाहते हैं हेजलवुड

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से एशेज सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। भारत के खिलाफ पर्थ में खेले गए वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश…
भारत के खिलाफ वनडे में निकाले विकेट, पूरी एशेज सीरीज खेलना चाहते हैं हेजलवुड
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (khabarwala24)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर से एशेज सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। भारत के खिलाफ पर्थ में खेले गए वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई है। जोश हेजलवुड को उम्मीद है कि एशेज सीरीज में उन्हें वैसी ही पिच मिलेगी जैसी उन्हें और उनकी टीम को रविवार को पर्थ में भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान मिली थी। कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण एशेज में पैट कमिंस का खेलना अभी तक तय नहीं है। इस बीच जोश हेजलवुड ने कहा कि तेज गेंदबाजों के करियर में चोटें लगना आम बात है।
www.khabarwala24.com