Dr kalpana Saini
banner
drkalpanasaini.com
Dr kalpana Saini
@drkalpanasaini.com
Member of Parliament Rajya Sabha l पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा आयोग उत्तराखंड सरकार #OBCCOMMISSION | Ex-Director National Fertilizers Limited
@bjp4india
सशक्त सेना, सुरक्षित भारत!

स्वदेशी शक्ति से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है नया भारत।

₹79,000 करोड़ के नए प्रस्तावों की मंजूरी के साथ, जल, थल और नभ में अब गूंजेगी सिर्फ 'मेक इन इंडिया' की हुंकार। 🚀🛡️
December 30, 2025 at 11:06 AM
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक व महान वैज्ञानिक“पद्म विभूषण” से सम्मानित डॉ. विक्रम साराभाई जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
#NarendraModi #DrKalpanaSaini #BJP
December 30, 2025 at 7:07 AM
जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत तथा घायल होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

माँ जगदम्बा से सभी दिवंगतों को शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करती हूँ।
ॐ शांति!
December 30, 2025 at 5:44 AM
अब सफर होगा और भी सुहाना! 🚄✨

​भारतीय रेल का नया अवतार—वंदे भारत स्लीपर ट्रेन।

स्वदेशी तकनीक और 160 किमी/घंटा की रफ़्तार के साथ, दिल्ली से हावड़ा का सफर अब आराम और आधुनिकता का नया अनुभव बनेगा।
December 29, 2025 at 5:20 PM
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा उत्तराखंड प्रभारी आदरणीय श्री Dushyant Kumar Gautam जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

माँ गंगा से आपके दीर्घायु होने की प्रार्थना करती हूं।
December 29, 2025 at 7:27 AM
2025: आर्थिक बदलावों का निर्णायक साल! 🌐📊

GST 2.0, नया आयकर कानून, लेबर कोड और मैन्युफैक्चरिंग को आसान बनाने वाले बड़े फैसलों के साथ नया साल आर्थिक रफ्तार को नई ऊंचाई देने को तैयार है।

टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता, MSMEs और इंडस्ट्री को राहत, निवेशकों की सुरक्षा और मजबूत सोशल सिक्योरिटी के साथ 2047 के विकसित भारत की नींव और मजबूत हो रही है। 🇮🇳🚀

#GoodGovernance2025
December 29, 2025 at 6:03 AM
आज दिनाँक 28 दिसम्बर 2025 को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ जी के सुपुत्र श्री शुभांकर सेठ के विवाह उपरांत आयोजित रिसेप्शन में सहभागिता कर नवदंपती को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

ईश्वर से उनके सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करती हूँ। 💐
December 28, 2025 at 2:45 PM
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर कोटि -कोटि नमन !
December 28, 2025 at 7:21 AM
आज दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम #मन_की_बात के 129 वें एपिसोड को ग्राम रामनगर लखनौता, बूथ संख्या 100 मगदुमपुर में भाजपा परिवार के साथ सुना ll

#ManKiBaat2025
December 28, 2025 at 6:55 AM
अटल इरादा... सत्ता से ऊपर सिद्धांत!
सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहेगा। सत्ता में बने रहने के लिए मैं अपने मूल्यों से समझौता नहीं करूंगा।

-पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी

#AtalSmritiVarsh
December 27, 2025 at 4:01 PM
Prime Minister Shri Narendra Modi 'Mann Ki Baat' Programme will air tomorrow at 11 AM.

Watch live:
📺x.com/BJP4India
📺facebook.com/BJP4India
📺youtube.com/BJP4India
📺bjp.org/bjplive
December 27, 2025 at 3:59 PM
कल दिनाँक 26 दिसम्बर 2025 को वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम समाचार पत्र के माध्यम से।
#VeerBalDiwas
December 27, 2025 at 11:50 AM
आज दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को श्री योगेश्वर पब्लिक स्कूल, ढंडेरा (हरिद्वार) में “शिक्षा एवं संस्कृति के संगम” विषय पर आयोजित भव्य प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना है ।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और संस्कृति के अनूठे समन्वय को रचनात्मकता, नवाचार और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
December 27, 2025 at 10:16 AM
सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिडिय़न ते मैं बाज तुड़ाऊं,
गीदड़ से मैं शेर बनाऊं, तबै गुरु गोविंद सिंह नाम कहाऊं

सिखों के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन !

#GuruGobindSinghJi
#PrakashParv
December 27, 2025 at 7:35 AM
उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की जयंती पर सादर नमन !
#DrKalpanaSaini #NarendraModi #BJP
December 27, 2025 at 7:33 AM
अरावली की सुरक्षा पर सवालों के बीच सच्चाई सामने है।

कांग्रेस बनाम भाजपा, फर्क नीतियों और नीयत का है।

#AravalliIsSafe
December 26, 2025 at 10:21 AM
सांसद खेल महोत्सव 2025
कल दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को युवा शक्ति का उत्सव माननीय सांसद राज्यसभा खेलकूद प्रतियोगिता की कवरेज समाचार पत्र के माध्यम से।

#SansadKhelMahotsav
December 25, 2025 at 1:04 PM
हौसले, राष्ट्रीय गर्व और सनातन संस्कृति की अटल आवाज़ जिन्होंने पीढ़ियों को रास्ता दिखाया।

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की कालजयी कविताएं आज भी हर भारतवासी में राष्ट्रभक्ति, सेवा और संकल्प का नया उत्साह भरती हैं।

#AtalSmritiVarsh
December 25, 2025 at 12:47 PM
माँ भारती की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले, भारतीय राजनीति के युगपुरुष हम सभी के प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर वंदना कटारिया स्टेडियम हरिद्वार में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
#AtalBihariVajpayee
December 25, 2025 at 9:08 AM
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और हमारे पथ प्रदर्शक पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर शत्-शत् नमन।
December 25, 2025 at 6:14 AM
अरावली संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार!
अरावली संरक्षण के लिए ही सरकार द्वारा अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है, जिसके तहत 4 राज्यों में फैली 6.45 मिलियन हेक्टेयर अरावली में बड़े स्तर पर पौधारोपण हो रहा है।
यह पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता को बचाने और रेगिस्तान के बढ़ते प्रभाव को रोकने की दिशा में एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है।
#AravalliIsSafe
December 24, 2025 at 7:10 AM
उत्तराखण्ड आन्दोलन के जननायक श्री इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

#DrKalpanaSaini #NarendraModi #BJP
December 24, 2025 at 6:10 AM
आज 23 दिसम्बर 2025 को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी तथा कैबिनेट मंत्री, डॉo Mansukh Mandaviyaya जी के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव के सम्बंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग किया।
December 23, 2025 at 5:53 PM
अरावली पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी से सावधान रहें!
सच जानें, झूठे प्रचार का हिस्सा न बनें, तथ्यों को समझें, अफवाहों से दूर रहें।
सत्य के साथ खड़े रहें!
#AravalliIsSafe
December 23, 2025 at 7:41 AM
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।🙏💐
किसानों के सम्मान और हितों को राष्ट्र के केंद्र में रखने वाले उनके विचार आज नए भारत की कृषि नीतियों में जीवंत दिखाई देते हैं।
उनकी सोच से प्रेरणा, हमारा संकल्प — खुशहाल किसान,समृद्ध राष्ट्र।
December 23, 2025 at 6:39 AM